पार्टिकल बोर्ड की कीमत में 80 रुपये की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से प्रभावी

Monday, 25 October 2021

ऑल इंडिया पार्टिकल बोर्ड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने 28 सितंबर 2021 को एक पत्र जारी कर सूचित किया है कि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए बढ़ते इनपुट कॉस्ट के कारण तैयार माल की कीमत बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए गए है। एसोसिएशन ने ग्राहकों और व्यापार भागीदारों को बताते हुए कहा कि पार्टिकल बोर्ड उद्योग कच्चे माल की कमी के कारण बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

 

कच्चे माल की कमी वर्तमान में एक प्रमुख कारक है जिसके परिणामस्वरूप कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, सप्लाई चेन में लगातार गिरावट आ रही है, जिसमें कोई राहत नहीं है। इस प्रकार एसोसिएशन वुड/बगास पार्टिकल की बिक्री में 2.50 रुपये/वर्ग फुट की वृद्धि कर रही है। मौजूदा कीमतंे 01 अक्टूबर 2021 से प्रभावी है। उन्होंने उद्योग के सतत विकास के लिए सहयोग की मांग की है और आशा व्यक्त किया है कि डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर उद्योग की स्थिति को समझेंगे।

 

सिग्नेचर लैमिनेट से श्री अमृत पटेल का कहना है कि पार्टिकल बोर्ड उद्योग को हर कच्चे माल जैसे वुड, बगास, फॉर्मल्डिहाइड, बेस पेपर आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से कीमतों में वृद्धि करने का फैसला किया है। उन्हें आने वाले महीने में कीमतों में एक और बढ़ोतरी की आशंका जताई है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय कारणों से कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है।
 

Image
Ply Reporter
Plywood | Timber | Laminate | MDF/Particle Board | PVC/WPC/ACP

Ply Reporter delivers the latest news, special reports, and industry insights from leading plywood manufacturers in India.

PREVIOS POST
Particle Board Price Rise By Rs 80 A Board, Effective Fro...
NEXT POST
AMULYA WPC Won SME Empowering India Award 2021