लेमिनेट मैन्युफैक्चरर्स क्राफ्ट पेपर मैन्युफैक्चरिंग में भी उतर रहे है

Wednesday, 20 July 2022

बड़ी संख्या में लेमिनेट मैन्युफैक्चरर्स अपने व्यवसाय संचालन में विविधता ला रहे हैं। अपनी कैप्टिव कंजम्प्शन और बाजार में लेमिनेट्स की बढ़ती मांग के साथ, वे क्राफ्ट पेपर मैन्युफैक्चरिंग और इससे संबद्ध उद्योगों में संचालनका विकल्प चुन रहे हैं। दो साल पहले, यमुनानगर स्थित स्टार लेमिनेट ग्रुप ने क्राफ्ट पेपर मैन्युफैक्चरिंग में प्रवेश किया था। अब अहमदाबाद स्थित मेघदूत लेमिनेट ग्रुप ने क्राफ्ट पेपर मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दिया है। इसके अलावा, यमुनानगर स्थित ग्लोब पैनल भी क्राफ्ट पेपर के लिए बड़े पैमाने पर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रहा है।

पेपर इंडस्ट्री में, पहले, क्राफ्ट पेपर की बढ़ती कीमत के साथ, डेकोरेटिव इंडस्ट्री ने देखा कि क्राफ्ट पेपर मैन्युफैक्चरिंग में उतरना अपने व्यवसाय में विविधता लाने का एक अच्छा विकल्प होगा क्योंकि यह एक लाभदायक व्यवसाय हो सकता है। आने वाले समय में लेमिनेट इंडस्ट्री के साथ-साथ पैकेजिंग जैसे अन्य इंडस्ट्री सेक्टर में इसकी मांग बढ़ेगी। कुछ अन्य उद्योगों में भी क्राफ्ट पेपर की खपत होती है।

प्लाई रिपोर्टर के सूत्रों के अनुसार, लगभग एक दर्जन इंडस्ट्री प्लेयर्स इस दिशा में फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसलिए ऐसी उम्मीद है कि देश में और ज्यादा लेमिनेट प्लेयर्स क्राफ्ट पेपर मैन्युफैक्चरिंग में कदम रख सकते हैं।

Image
Ply Reporter
Plywood | Timber | Laminate | MDF/Particle Board | PVC/WPC/ACP

Ply Reporter delivers the latest news, special reports, and industry insights from leading plywood manufacturers in India.

PREVIOS POST
Laminate Producers Are Entering Into Kraft Paper Manufact...
NEXT POST
‘A’ Grade Kraft Paper Price Skyrocketing, ‘B’ Grade Stabl...