वुड पैनल व्यवसाय के लिए गैबॉन के बाद तंजानिया एक नया गंतव्य

Tuesday, 30 June 2026

हाल ही में हरियाणा सरकार ने तंजानिया के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैंए जिससे संभवतः अफ्रीकी देश में लाखों एकड़ कृषि भूमि भारत के विभिन्न क्षेत्रों जैसे प्लाईवुडए कृषिए खनन आदि के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

तंजानिया में व्यापार करना हरियाणा के लोगों के लिए तेजी से लाभदायक अवसर बन रहा हैए क्योंकि राज्य सरकारए केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी अफ्रीकी देश के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ा रही है।

खबरों के अनुसारए हरियाणा के यमुनानगर के कुछ उद्यामियों ने तंजानिया में प्लाईवुड फैक्ट्री स्थापित करके लाभप्रद व्यवसाय चलाया है। उस कारखाने में यूकेलिप्टस की लकड़ी को कोर विनियर ;प्लाईवुड की भीतरीए संरचनात्मक परतेद्ध में संसाधित किया जाता है।

वे इस कच्चे माल ;कोर विनियरद्ध को तंजानिया के एक कारखाने में तैयार करते हैं और इसे भारत लाते हैंए जहाँ वे इसका उपयोग स्वयं करते हैं और प्लाईवुड व्यवसाय में अन्य उद्यामियों को भी देते हैं।

हरियाणा के प्लाईवुड उद्यमियों के अनुसारए तंजानिया में स्थापित इन व्यवसायों की आर्थिक व्यवहार्यता अधिक है क्योंकि तंजानिया में लकड़ी की लागत भारत की तुलना में एक चौथाई है। इसके अलावाए श्रम भी सस्ता है।

गैबॉन के बादए तंजानिया एक और अफ्रीकी देश हैए जहाँ भारत का लकड़ी पैनल उद्योग विनियर के निर्माण के लिए निवेश करने जा रहा है।

Search Tags
Image
Ply Reporter
Plywood | Timber | Laminate | MDF/Particle Board | PVC/WPC/ACP

Ply Reporter delivers the latest news, special reports, and industry insights from leading plywood manufacturers in India.

PREVIOS POST
Marine Board Drawing Quick Attention of Furniture Maker &...
NEXT POST
Moderation in chemical rates reported after US-Iran peace...