कृषि अवशेषों से बने पार्टिकल बोर्डों की ध्वनिक और तापीय क्षमताः एक अध्ययन

Sunday, 21 November 2021

ध्वनिक और तापीय गुणों जैसे आंतरिक अनुप्रयोगों के लिए कृषि अवशेष के बोर्डों पर उपलब्ध सीमित डेटा के चलते इन बोर्डों को ध्वनि अवशोषण और तापीय चालकता पर डेटा हासिल करना जरूरी है। इस अध्ययन में, चावल के भूसे, गन्ने की खोई, गेहूं के भूसे और कॉयर का उपयोग करके पार्टिकलबोर्ड बनाए गए थे। विभिन्न घनत्वोंः 300, 400 और 500 किग्रा/घन मीटर जैसे कम घनत्व वाले पार्टिकलबोर्ड बनाने के लिए उपरोक्त वर्णित कृषि अवशेषों पर आकड़े इकट्ठा करने का प्रयास किया गया। निर्मित पार्टिकलबोर्ड का ध्वनि अवशोषण गुणांक और तापीय चालकता का परीक्षण किया गया। 400 किग्रा/घन मीटर के घनत्व के लिए टार्गेटेड कृषि अवशेष सरफेस ऑब्जर्बशन के कारण चावल के भूसे के बोर्ड को छोड़कर कम घनत्व वाले पार्टिकलबोर्ड मानक की जरूरतों जैसे मॉइस्चर कंटेंट, टूटने का मापांक, सरफेस ऑब्जर्बशन के कारण सूजन, वाटर ऑब्जर्बशन इत्यादि को पूरा करते हैं। अध्ययन से पता चला कि सभी चार बोर्डों के लिए अधिकतम ध्वनि अवशोषण गुणांक 1500 से 2500 हर्ट्ज की आवृत्ति रेंज में पाया गया। चार पार्टिकल बोर्ड में से सबसे अच्छा ध्वनि अवशोषण गुणांक 0.80 आवृत्ति 3000 हर्ट्ज 300 किग्रा/घनत्व वाले कॉयर पार्टिकलबोर्ड में देखा गया

और सबसे कम घनत्व वाले चावल के स्ट्रॉ पार्टिकलबोर्ड में पाया गया जिसका घनत्व 500 किग्रा/घन मीटर था। बोर्डों के विश्लेषण से पता चला कि घनत्व में वृद्धि के साथ सभी बोर्डों के शोर न्यूनीकरण गुणांक (एनआरसी) में कमी आई है। तापीय चालकता (0.098 ॅध्उ-ज्ञ) 300 किग्रा/घन घनत्व वाले चावल के पुआल के पार्टिकल बोर्ड में सबसे कम थी। सभी चार बोर्डों के परिणामों से पता चला कि जैसे-जैसे घनत्व बढ़ता है तापीय चालकता भी बढ़ती है।

अध्यन से सम्बंधित सभी जानकारी किरण, एम. सी और सहकर्मियों द्वारा ईपिर्ति अनुसंधान रिपोर्ट संख्या 205 ‘‘कृषि अवशेषों से बने पार्टिकल बोर्डों की ध्वनिक और थर्मल दक्षता पर अध्ययन‘‘ में उपलब्ध है।

Image
Ply Reporter
Plywood | Timber | Laminate | MDF/Particle Board | PVC/WPC/ACP

Ply Reporter delivers the latest news, special reports, and industry insights from leading plywood manufacturers in India.

PREVIOS POST
Acoustic and Thermal Efficiency of Particle Boards Made f...
NEXT POST
IPIRTI To Organise Campus Placement in December 2021