अभी, ये हाई डेंसिटी हाई मॉइस्चर रेजिस्टेंस प्री-लेमिनेटेड बोर्डों की पेशकश कर रहे हैं, और आने वाले दिनों के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। साथ ही देश में अपने उपयुक्त उत्पादों की पेशकाश के लिए बाजार का अध्ययन कर रहे हैं। प्लाई रिपोर्टर के साथ बातचीत में, सुश्री ओना बोडिया, जेनरल डायरेक्टर, क्रोनोस्पैन रोमानिया एसआरएल ने कहा कि भारत में काफी अवसर हैं, इसलिए वे अफोर्डेबल हाउसेस के लिए सोल्यूशन पेश कर रहे हैं। ये उत्पाद स्वस्थ जीवन के लिए भी काफी उपयुक्त है। प्रतुत है बातचीत का संक्षिप्त अंश।
हमें अपनी कंपनी और आपके द्वारा ऑफर किए जाने वाले उत्पादों के बारे में बताएं।
हम यूरोप में 45 कारखानों और संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ अन्य के साथ वुड बेस्ड पैनल के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक हैं। हमारे पास उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला है। हम कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री, फर्नीचर, इंटीरियर डिजाइन, पैकेजिंग इंडस्ट्री, आदि के लिए मैनुफैक्चरिंग करते हैं। विशेष रूप से अब भारतीय बाजार के लिए, हम 4ग8 बोर्डों का एक
नया कलेक्शन लेकर आ रहे हैं क्योंकि भारत में 4ग8 साइज फॉर्मेट की ही जरूरत होती है। ऑफरिंग में प्री-लेमिनेटेड बोर्ड दे रहे हैं जो हाई डेंसिटी, और मॉइस्चर रेजिस्टेंस हैं। हम इन्हें भारतीय बाजार में पेश करना चाहते हैं। साथी ही, हम बिर्च प्लाईवुड भी पेश कर रहे हैं।
यदि आप यूरोप, चीन, मिडिल ईस्ट और भारत के बाजारों की तुलना करें तो भारतीय बाजार का मूल्यांकन कैसे करते हैं?
मेरा मानना है कि भारतीय बाजार का काफी विकास हो रहा है। यहां बहुत सारे अवसर हैं। आर्किटेक्ट से लेकर बड़े ओईएम उत्पादक, बढ़ई, और हर कोई व्यवसाय करना चाहता है, इतने सारे लोगों, इतने सारे व्यवसायों को देखकर मुझे काफी खुशी होती है। बाजार में इसकी बड़ी जरूरत है, इसलिए बाजार विकसित हो रहा है और ऐसे अवसर पर क्रोनोस्पैन को यहां जरूर होना चाहिए। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
प्रत्येक बाजार की अपनी संस्कृति और व्यवहार आदि होते हैं इसलिए, यूरोप या चीन की तुलना में इसका भी एक खास महत्व है। यह भी ध्यान देना जरूरी है कि भारत के वुड इंडस्ट्री का स्थानीय उत्पादकों के साथ एक लंबा इतिहास रहा है। हमारे लिए, हम यूरोप से हैं, जिसकी एक अलग मानसिकता है और भारत की मानसिकता अलग है।
हम क्वालिटी और डिजाइन में बहुत अच्छे उत्पाद पेश कर रहे हैं जो इटली जैसे यूरोपिये देशों से आते हैं। हमारे सभी उत्पाद इतालवी डिजाइनरों द्वारा बनाए गए हैं, जो महत्वपूर्ण है। हम भारत आ रहे हैं, जिसकी बोर्डों को लेकर एक और मानसिकता है। यहाँ स्वस्थ जीवन के लिए घर में स्वस्थ वातावरण होना जरूरी है इसलिए स्वस्थ बोर्ड के लिए म्0 बोर्डों की जरूरत है - जो सस्टेनेबिलिटी के लिए बहुत जरूरी है। यह कुछ ऐसा है, जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, हम अफोर्डेबल हाउसेस के लिए सोल्यूशन पेश कर रहे हैं। साथ ही यह स्वस्थ जीवन के लिए भी। यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हमारा मानना है कि हमें भारतीय बाजार में काफी फायदा और बढ़त मिलेगी।
आप उत्पाद का प्रसार और स्टॉक मैनेजमेंट कैसे करेंगे?
सामान्य तौर पर, उत्पादों के लिए, सबसे पहले, हमें बाजार में पार्टनर की तलाश करनी होगी। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में अभी हमारी शुरुआत हैं। बेशक, कीमतों में अंतर है, लेकिन हमें अपने पार्टनर के साथ स्टडी कर समस्याओं का समाधान खोजना होगा। स्लीक बोर्ड्स हमारे पार्टनर हैं, और मिस्टर वाजे हमें हर समय सलाह देते हैं कि हमें कीमत कैसे तय करनी चाहिए इत्यादि। लेकिन, निश्चित रूप से, हम सर्वोत्तम संभव समाधान खोजने का प्रयास कर रहे हैं। मैं कहती हूं कि हमारे उत्पादों को बाजार में प्रतिस्पर्धी होने की जरूरत है अन्यथा हम उन्हें बेच नहीं पाएंगे। आगे चलकर, बाजार के लिए सही समाधान खोजने के लिए इसे स्टेप्स बाई स्टेप्स विकसित किया जाएगा।
भारत में आपका बिजनेस मॉडल क्या होगा, या डिस्ट्रीब्यूटर की तलाश करेंगे या सप्लाई के लिए वेयरहाउस बनायेंगे?
हम डिस्ट्रीब्यूटर की तलाश कर रहे हैं क्योंकि हम व्यवसाय को भारत में कई कारणों से विभाजित करना चाहते हैं। हमारे पास पहले से ही कुछ लोग हैं पर हम नेटवर्क का विस्तार करना चाहते हैं। मजबूत पार्टनर का एक नेटवर्क बनाना चाहते हैं। यह सिर्फ एक चौनल है। अन्य चौनल ओईएम और फर्नीचर उत्पादक का हैं। हमें इनसे इस बात पर चर्चा करनी होगी कि हम उन्हें अलग-अलग सॉल्यूशन कैसे पेश कर सकते हैं क्योंकि एक ओईएम काफी कुशलता से उत्पादन करना चाहता है। और तीसरा, हमारे पास शोरूम होने चाहिए, हमारे उत्पादों के लिए, ग्राहकों को उन्हें देखने की जरूरत होगी, क्योंकि इसमें सब कुछ छूने, देखने और फील करने जैसा है। इसलिए बाजार में शोरूम का होना बहुत जरूरी है।\
मेलामाइन बोर्ड की 8ग4 शीट में, आप भारतीय बाजार में कौन कौन से डिजाइन ला रहे हैं?
हमारे कलेक्शन में हमारे पास बहुत सारे डिजाइन हैं, लेकिन अब हमारे पास भारतीय बाजार के लिए एक विशेष कलेक्शन है जो 25 डिजाइन का है! कुल कलेक्शन लगभग 156 प्री-लेमिनेटेड बोर्ड और अन्य 100 स्पेशल का कलेक्शन हैं। स्पेशल कलेक्शन सिर्फ इटली का है। तो, हमारे पास अलग-अलग डिजाइन हैं।
विभिन्न बाजार की सही पेशकश के लिए हम क्या करते हैं? हम अपने ग्राहकों और बाजार को सुनते हैं! अगर यह भारत में अच्छा है, तो यह चीन में अच्छा नहीं है, और जो चीन में अच्छा है वह मिस्र में अच्छा नहीं है। हमारे पास कई देशों को निर्यात करने का काफी अनुभव है क्योंकि अब हम 150 देशों को निर्यात कर रहे हैं। कल्पना कीजिए कि हम विश्व स्तर पर अपने ग्राहकों की बात सुन रहे हैं, जो बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, हम अपने कलेक्शन को एक देश से दूसरे देश में लाते हैं तो वहां के अध्यन के अनुसार ही उत्पाद को पेश करते है और इस बात का पूरा ख्याल रखते है की वे देश में भविष्य के डिजाइन के रूप में क्या पसंद या कल्पना करते हैं?
भारत में 25 डिजाइनों के साथ, वुड डेकॉर और यूनी डेकॉर हैं, जो प्री-लेमिनेटेड टेक्सचर हैं। हमारे पास हाई ग्लॉस के लिए, ऐक्रेलिक तथा मैट, आदि के लिए सेपरेट कलेक्शन है। यह एक अलग कलेक्शन है। इसमें अधिकांश डिजाइन प्रेस प्लेट फ्यूड वुड हैं, जो विनियर के जैसा है।